जौनपुर : पुनः योगी सरकार बनने की खुशी में महिलाओं ने खेली भगवा होली

जौनपुर : पुनः योगी सरकार बनने की खुशी में महिलाओं ने खेली भगवा होली

# जमकर उड़ाए गए अबीर और गुलाल, जय श्रीराम के नारे गुंजा इलाका

# योगी मोदी जिंदाबाद के भी लगे नारे

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दोबारा जीत व नगर विधायक गिरीश चंद यादव की पुनः जीत पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागनी सिंह के नेतृत्व में पालिटेक्निक स्थिति कुमकुम काम्पलेक्स में महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों के साथ योगी सरकार के पुनः प्रचण्ड बहुमत से जीतने के उपलक्ष्य मे भगवा होली खेली गई। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए साथ ही जय श्री राम व योगी मोदी के नाम के जयकारे भी लगाए गए जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

योगी सरकार पुनः बनने पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान महिला संगठन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है। जो सुविधाएं योगी सरकार में महिलाओं को मिली वह आज तक किसी सरकार में नहीं मिली थी। इससे साफ जाहिर है कि इस बार के मतदान में महिलाओं की सराहनीय महत्वपूर्ण भूमिका रही यहां तक कि मुस्लिम महिलाओं ने भी जमकर योगी सरकार को मतदान किया जो भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता दर्शाता है। उक्त अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की वंदना सरकार, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं बाल कल्याण विभाग की सदस्या माधुरी गुप्ता, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य व पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंजु पाठक, जिला महामंत्री महिला मोर्चा विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दिव्या सिंह, अंशु कुशवाहा करुणा मौर्या, नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी, पिंकी सिंह जी ,प्रमिला सिंह, रोली सिंह उपस्थिति रही।
Previous articleजौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर परीक्षाएं 23 से, कार्यक्रम हुआ जारी
Next articleजौनपुर : स्वास्थ्य मानव का सबसे बड़ा धन- डॉ ऋषिकेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?