जौनपुर : पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय पशु चोरों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : पुलिस ने पांच अंतर्जनपदीय पशु चोरों को किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               पुलिस ने शनिवार की सुबह सफीपुर गांव के पास मोहम्दाबाद मोड़ से पिकअप पर लदी चोरी की भैंस के साथ पांच अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांचों आरोपितों का चालान भेज दिया है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि सुबह पौने पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप से चोरी की भैंस और पड़वा पिकअप से कहीं ले जा रहे हैं। इस वक्त सफीपुर गांव के पास मोहम्दाबाद मोड़ पर पशु चोर पिकअप के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मय हमराह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख शातिर पशु चोर भागना चाहा तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मौके से पिकअप पर लदी चोरी की एक भैंस, एक पड़वा और उनके पास से कुछ नगदी बरामद हुआ।

पूछताछ में पशु चोरों ने अपना नाम लालू यादव उर्फ प्रवेश यादव पुत्र रामनयन यादव निवासी इमामपुर थाना खुटहन, अतीक उर्फ आतिब उर्फ बीड़ी पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मारूफपुर थाना खेतासराय, मोनू यादव पुत्र अशोक यादव निवासी गरोठन थाना खेतासराय, अरशद उर्फ फुल्ली पुत्र लल्लन उर्फ शोहराब कुरैशी निवासी शेखअशरफपुर थाना खुटहन और अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मनेछा थाना खेतासराय बताया। पुलिस ने बताया पकड़े आरोपित अंतर्जनपदीय पशु चोर हैं। ये गिरोह बनाकर पशुओं की चोरी करते हैं। मनेछा और सोंगर में हुई पशु चोरी के मामले में इन पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक राजेश मिश्र, उप निरीक्षक हरिशंकर यादव, उप निरीक्षक शान मोहम्मद खाँ, कांस्टेबल छट्ठू यादव, दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव, अंकित यादव, लवकुश यादव और दिनेश यादव शामिल थे।
Previous articleजौनपुर : मानीकलां में निकाली गई शोभायात्रा
Next articleउमस भरी गर्मी के दौरान पौने चौदह घण्टे के रोज़े में होगा सब्र का इम्तिहान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?