जौनपुर : पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गांवों में किया भ्रमण
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस गांवों में लगातार भ्रमण कर रही है। मंगलवार को थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस ने रानीमऊ और लेदरही गांव में भ्रमण कर भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।