जौनपुर : पुलिस ने रूट मार्च निकाल चलाया चेकिंग अभियान
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे के नेतृत्व में दर्जनो पुलिस के जवानो ने शनिवार को रूट मार्च निकाल सड़क पर आने जाने वाले ब्यक्तियों और उनके वाहनो की तलाशी लिया। हलाकि इस अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। लेकिन बगैर हेलमेल, तीन सवारी और बगैर नंबर की बाइको का ई-चालान कर साढे़ छह हजार की वसूली की गयी। पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से असामाजिक तत्वों में दहशत अवश्य फैल गई होगी।

















