34.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों का फ्लैग मार्च

जौनपुर : पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों का फ्लैग मार्च

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवानों ने रविवार को मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव व नगर में फ्लैग मार्च किया। जवानों ने रामपुर, लता हरिया, सरोखनपुर, सतहरिया, मछली शहर रोड, प्रयागराज रोड, प्रतापगढ़ रोड, पकड़ी गोदाम, जंघई रोड से होते हुए रोडवेज परिसर समेत नगर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च कर लोगों को भय मुक्त शत-प्रतिशत मतदान का प्रयोग करने की अपील की। प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने ग्रामीणों व नगर के लोगों से कहा कि चुनाव में मतदाता निर्भय होकर मतदान करें। गांव में अराजकता फैलाने वालों, प्रलोभन देने वालों से सावधान रहें। अगर किसी भी तरह का आप पर कोई दबाव देकर मतदान करने के लिए प्रयास कर रहा है, इसकी सूचना थाने में दे। ऐसे असामाजिक तत्व अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फ्लैग मार्च में असिस्टेंट कमांडेंट आयुष कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज चौबे, कांस्टेबल गया प्रसाद, कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37293978
Total Visitors
780
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This