जौनपुर : पूरे देश में बहाल हो पुरानी पेंशन- इंदु प्रकाश यादव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अटेवा की आज पेंशन जागरूकता सहयोग सदस्यता अभियान की बैठक लोहिया पार्क में की गयी। इस अवसर पर अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह ने बताया कि अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधुजी वाराणसी के डीएलडब्लू मे रविवार को रेल कर्मचारियों के साथ बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली की माँग करेंगे।

सुभाष सरोज ने आभार जताते हुए पेंशन जागरूकता अभियान मे समस्त पदाधिकारियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहयोग की सराहना की। जिला उपाध्यक्ष डाॅ राजेश उपाध्याय ने जनपद के सभी शिक्षक, कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या मे वाराणसी डीएलडब्लू में रविवार को पहुँचने की अपील की। अटेवा के जिला महामन्त्री संदीप कुमार चौधरी व जिला कोषाध्यक्ष टीएन यादव ने बताया कि शिक्षक कर्मचारियों मे गजब का उत्साह दिख रहा है। उन सब को लग रहा है कि पेंशन का संघर्ष केवल अटेवा ही कर रहा है। निजीकरण की खामियों लोगो को आगाह किया और पुरानी पेंशन बहाली की माँग को दुहराया। 

बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव ने सभी लोगो से अटेवा से जुड़ कर पेंशन की लड़ाई को मजबूती देने की अपील की। बैठक में डा कृपा निधि यादव, डा हरे कृष्ण सिंह, रत्ती लाल निषाद, प्रेम चंद यादव, मनीष यादव, अरविंद यादव लाल रतनाकर उपाध्याय, कृष्ण कुमार मौर्य, संदीप यादव, विनोद प्रजापति, नंदलाल पुष्पक आदि पेंशन विहीन साथी उपस्थित रहे।

















