जौनपुर : तीन दिवसीय स्काउट गाईड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के ग्राम बेलाव स्थित महावीर मार्डन स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर प्रबन्धक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बड़ौदा यूपी बैंक के बेलाव शाखा प्रबन्धक शुभम वर्मा ने स्काउड गाइड द्वारा आपत्ति काल मे अल्प संसाधनों द्वारा जीवन रक्षा व सरवाइवल स्किल्स को देखकर खासे प्रभावित हुए।

साथ ही स्काउट गाइड के पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, समाज सेवा, देश हित मे कार्य करने की भावना से प्रेरित होकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड ट्रेनर ज्ञानचन्द चौहान, रोहित, याशमीन बानो समेत विद्यालय की तमाम शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे।

















