जौनपुर : पूर्व प्रधान के निधन पर शोकसभा कर दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
# स्थानीय विधायक सहित जन प्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने परिवार से मिलकर प्रकट किया शोक संवेदना
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ग्राम सभा खनुवाई के पूर्व प्रधान सैय्यद मो. आरिफ एडवोकेट का ब्रेन हैम्ब्रेज होने के कारण शनिवार की देर रात लखनऊ के सहारा अस्पताल में निधन हो गया। यह ख़बर सुनते ही विकास खण्ड शाहगंज सोंधी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सोमवार की दोपहर विकास खण्ड सोंधी के प्रांगण में ग्राम प्रधानों ने दिवंगत आत्मा की शांति के दो मिनट का मौन रख कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

















