जौनपुर : बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

जौनपुर : बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में सिकरारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहद ग्राम ताहिरपुर से 05 असलहा, 08 जिन्दा कारतूस व एक मिस फायर के साथ 05 शातिर अभियुक्तों को बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त राम सुरत उर्फ डाक्टर ने पूछताछ में बताया कि वह एक महिला से प्रेम करता था उक्त प्रेम सम्बन्ध में मेरी पत्नी और मेरी प्रेमिका के पति बाधा बन रहे थे। प्रेम सम्बन्ध निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए स्वंय की पत्नी तथा प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाना जरूरी था।

इन लोगो को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से वह अपने मकान मालिक अभिषेक सिंह उर्फ ओपी सिंह व उसके साथीगण आशुतोष कुमार, रवि गौतम को अपने उद्देश्य से अवगत कराते हुए एक पिस्टल व 5 कारतूस खरीदा। अभिषेक सिंह आदि ये लोग पिस्टल कट्टा कारतूस का क्रय विक्रय करते रहते है। वह तथा उसका मकान मालिक अभिषेक सिंह एवं इनके साथीगण आशुतोष कुमार , रवि गौतम, धीरज सिंह सभी लोग मेरे प्रेम सम्बन्धो में बाधा बन रहे उक्त दोनो लोगों को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से किस प्रकार से घटना को अंजाम दिया जाए कि किसी को पता न चल सके। ऐसी योजना तैयार करने हेतु ये सभी लोग चर्चा कर रहे थे कि इसकी भनक पुलिस को लग गयी और ये सभी शातिर अभियुक्तगण असलहे व कारतूस के साथ पकड़ लिए गये। उक्त घटना घटित होने से पूर्व में ही पुलिस की सक्रियता की वजह से विफल हो गयी। उक्त सभी अभियुक्तों को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेते हुए सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : पूर्व कुलपति पीसी पतांजलि को पत्नी शोक, पीयू में हुई‌ शोकसभा
Next articleजौनपुर : पूर्व प्रधान के निधन पर शोकसभा कर दी गई अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?