22.8 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीस कर्मचारियों की पदोन्नति स्थगित

जौनपुर : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीस कर्मचारियों की पदोन्नति स्थगित

# नए कर्मचारी संघ के मांग पत्र पर कुलसचिव ने की कार्रवाई 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 20 कर्मचारियों के पदोन्नति का मामले मे कर्मचारी संघ आपत्ति के चलते कुलसचिव को पदोन्नत प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। शपथ ग्रहण के पहले ही संघ के मांग पत्र पर यह कार्रवाई हुई है। जिसे लेकर कर्मचारियों में हलचल बढ़ गई है।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य के आदेशानुसार शासन के निर्देश के अनुपालन में सृजित प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ सहायक प्रधान सहायक जैसे पदों पर 20 कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया था। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने सबको पत्र भी जारी कर दिया था, लेकिन नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ ने इस पदोन्नत को लेकर आपत्ति कर दिया और उसे स्थगित करने की मांग की। जिसे रोकने को लेकर कुलपति व कुलसचिव को नव निर्वाचित कर्मचारी संघ इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए पत्र सौंपा और इस पदोन्नत को रद्द करने की मांग कर विरोध जताते हुए कहा कि इस पर रोक नही लगी तो किसी हद तक उतरेंगे। हालांकि कई कर्मचारी नेताओं ने इस पर कहा कि शपथ ग्रहण के पहले अधिकारियों के आदेश पर हस्तक्षेप करना गलत है। फिर भी उनके आक्रोश को देखते हुए कुलसचिव महेंद्र कुमार ने पदोन्नति सूची को स्थगित कर दिया।
इसके बाद अधिकारियों को जानकारी के लिए पत्र जारी कर दिया। स्थगित की सूचना लगते ही पदोन्नत हुए कर्मचारियों ने भी इस कार्यवाही की निंदा की और शीघ्र पदोन्नत का आदेश जारी करने की मांग किया। वहीं इस मामले में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि पदोन्नत प्रक्रिया में कुछ टेक्निकल दिक्कत आ गई थी। इस पर कर्मचारी संघ ने भी पत्र दिया। मामला संज्ञान में आते ही जिस पर सुधार करने के लिए तत्काल पदोन्नत प्रक्रिया को रोकना पड़ा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37166610
Total Visitors
262
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन 

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन  जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This