जौनपुर : पेड़ से फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

जौनपुर : पेड़ से फंदे पर लटकता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कोतवाली क्षेत्र के बेलवा गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से एक अधेड़ का लटकता शव पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।बेलवा गांव निवासी बिहारी लाल कन्नौजिया (50) वर्ष रात को घर से खाना खाकर बाजार की तरफ जाने की बात कहकर निकले।

पत्नी मंजू देवी के अनुसार काफी देर होने पर हम लोगों ने खोजबीन की परंतु कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर चंद्रदेव यादव के आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से उनका शव झूलता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : बुलडोजर के डर से स्वत: हटाना शुरू कर दिया अवैध अतिक्रमण
Next articleजौनपुर : बाहर से कराई जांच और मंगवाई दवा, विरोध करने पर बुलाई पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?