जौनपुर : पोती के जन्मदिवस पर दादा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल व मिष्ठान

जौनपुर : पोती के जन्मदिवस पर दादा ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल व मिष्ठान

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                खुशियाँ बांटने से कम नहीं होती बल्कि बढ़ती है, अपनी खुशियाँ गरीबों में बांटे दुआएँ मिलेगी जो जीवन के कठिन समय में काम आएगी उक्त बातों को आत्मसात करते हुए क्षेत्र के छताईकलां निवासी वीर बहादुर सिंह और उनकी धर्म पत्नी ऊषा सिंह ने अपने क्षेत्र में एक नई शुरुआत की।

उन्होंने अपने पुत्र शशांक सिंह उर्फ शानू की पुत्री अन्विशा सिंह के जन्मदिवस को एक यादगार पल में पल बदल दिया, वीर बहादुर सिंह ने अपनी पोती के जन्मदिन पर गाँव के गरीबों, जरुरतमन्दों, विधवाओं को इस ठंड से बचने के लिए कंबल के साथ मिष्ठान वितरित किया। जिसे पाकर जहाँ एक तरफ़ उन गरीबों के चेहरे पर मुस्कान बिखर रही थी वही ठंड से बचने के लिए कंबल पाकर बिटिया अन्विशा के लिए आशीर्वाद के लिए हाथ उठ गये। वह क्षण और भावुक हो गया जब कुछ ने बिटिया को गोद में लेकर स्नेह से अपना हाथ उसके सर पर रख कर आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम सब की यही कामना है कि बिटिया का जीवन उज्जवल, स्वस्थ और खुशियों से भरा हो। वहीं अन्विशा के बड़े पिता विवेक कुमार सिंह ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद रहेगा तो बिटिया के जन्मदिन पर हर साल सेवा होती रहेगी।
Previous articleराज्य सांसद आरके सिन्हा का 5 फरवरी से 8 तक रामपुर और बरेली में प्रवास
Next articleजौनपुर : रोडवेज बस की चपेट में आने से कार सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दो घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?