जौनपुर : प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल..
# तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना
सरायख्वाजा।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
जिले के 9 विधानसभा में 126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। मतों की गणना के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। कैमरे की निगरानी में मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पर प्रत्याशी और उनके एजेंट ही रहेंगे। मतों की गणना के लिए विधानसभा वार पंडाल बनाए गए हैं। मतगणना के घंटे भर बाद रुझान आने लगेगा।

जिले के 9 विधानसभा में 35 लाख दस हजार 929 मतदाता हैं। जिसमें 20 लाख 7 हजार 504 मतदाताओ ने 126 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया है। गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में मतगणना की शुरुआत होगी। घंटे बाद ही रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों की धड़कन परिणाम को लेकर बढ़ने लगी है।


















