जौनपुर : प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस खाबरी बोले… अपराध में उत्तर प्रदेश बन चुका है नंबर वन

जौनपुर : प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस खाबरी बोले… अपराध में उत्तर प्रदेश बन चुका है नंबर वन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का गुरुवार को जिले में प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। नए प्रदेश अध्यक्ष के बीच कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बृजलाल खाबरी ने कहा कि अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन चुका है। बनारस में पीएम मोदी के संसदीय इलाके में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दरोगा को गोली मारी जा रही है और पिस्टल व पैसा लूट कर आराम से बदमाश फरार हो जा रहे है।
वहीं सुल्तानपुर में विधायक के गनर पर हमला कर ना सिर्फ उसकी हत्या कर दी जाती है बल्कि उसकी कार्बाइन भी लूटकर बदमाश आराम से फरार हो जाते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि यूपी में कैसा कानून का राज चल रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीट जीतने का काम करेगी क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ जुमले की सरकार बन कर रह चुकी है।
भाजपा सरकार ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे कि जनता उनसे खुश रहे। महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगार परेशान हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, उद्योग धंधे चौपट हैं और मोदी जी सिर्फ अपने ब्रांडिंग में ही लगे हैं। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा।
Previous articleजौनपुर : भोजपुरी फिल्म दिशा में एक साथ दिखाई देंगे आदित्य और श्रुति
Next articleजौनपुर : राज कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?