जौनपुर : प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता हेतु निकाली गई बाइक रैली

जौनपुर : प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता हेतु निकाली गई बाइक रैली

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
             प्रधानमंत्री द्वारा कल्याणकारी फसल बीमा योजना को आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली का आयोजन तहसील क्षेत्र अंतर्गत डोभी ब्लाक में किया गया। खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने  रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बाइक रैली डोभी ब्लाक से प्रारंभ होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समाप्त हुआ। बाइक रैली किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे में जागरूक करते विभिन्न गांव से होते और उन्हें फसल बीमा के संबंधित पंपलेट बांटते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पर समाप्त हुआ। जहां ग्राम पंचयात बीरी-बारी मे किसानों के लिए एक छोटी सी सभा का आयोजन किया गया था। जहां पर किसानों को बताया गया कि कैसे मामूली सी धनराशि देकर वह अपने फसल को प्राकृतिक आपदा से सूचित कर सकते हैं।कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रारंभ सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रारंभ हो गया है।
किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड खतौनी और पासबुक के साथ जाकर अपने फसल को सुरक्षित करने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं। जिले में फसल बीमा का कार्य अग्रणी बैंक एचडीएफसी एर्गो द्वारा किया जा रहा है प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत अगर किसानों को कोई भी प्राकृतिक आपदा जैसे बारिश सुखा या जानवरों के द्वारा फसल को नष्ट हो जाती है तो उसका समुचित भुगतान किया जाता है।
Previous articleजौनपुर : सद्भाव दौड़ को कुलपति ने दिखाई हरी झंडी 
Next articleजौनपुर : खेतासराय में पेड़ काटने के दौरान लगा भीषण जाम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?