जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय को चोरों ने फिर बनाया निशाना
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक नारायणपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट का ताला तोड़कर से चोर गैस सिलेंडर, सब मार्शिबल पंप का स्टार्टर, खाद्यान्न उठा ले गए। विद्यालय के हेडमास्टर जब मंगलवार को स्कूल पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। इसके पहले रविवार को छितौना गांव के प्राथमिक विद्यालय में चोरी हो गई थी। प्राथमिक विद्यालयों में एक के बाद एक हो रही चोरी से नागरिकों में रोष है।