जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय भवन हुआ जर्जर, आकस्मिक दुर्घटना की आशंका प्रबल
सिंगरामऊ।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय बछुआर व प्राथमिक विद्यालय गोनौली का भवन जर्जर हो गया है। यह कभी भी भयावह हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, इसके बाद अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

प्राथमिक विद्यालय बछुआर का भवन का निर्माण 1942 में हुआ। इसमें गांव के ही नहीं बल्कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी पढ़ने आते थे। धीरे-धीरे भौतिक संसाधन बढ़े और गांव-गांव स्कूलों का निर्माण हुआ, इससे विद्यालय से छात्रों की संख्या घट गई। वहीं देख-रेख के अभाव में विद्यालय का यह भवन पूरी तरह से खंडहर में तब्दील हो चुका है, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। वैसे तो बच्चों को बैठने के लिए नए भवन का निर्माण करीब दो दशक पूर्व हो चुका है और बच्चे उस नए भवन में शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं। इसके बावजूद अभिभावक इस वजह से दहशतजदा हैं कि अधिकांश बच्चे भोजनावकाश के समय इसी जर्जर भवन में खेलने भी जाते और कहीं खेलते समय ही यह इमारत ढह गई तो बच्चों को हादसे का शिकार बनना पड़ेगा। इससे बच्चों के अध्ययन में दिक्कत हो रही है। निष्प्रयोज्य घोषित भवनों को ढहाने के लिए विभाग सुध नहीं ले रहा है। इससे समस्या और ज्यादा गंभीर और खतरनाक हो गई है।
















