29 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

जौनपुर : प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने किया पौधरोपण अभियान का शुभारंभ

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शासन के मंशानुसार वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में पांच पौधा लगाकर अभियान की व्यापक शुरुआत की गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वय ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश 5 जुलाई से प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अभियान चलाकर व्यापक रूप से वृक्षारोपण करना है।

संगठन के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाने में हम लोग कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे बताये और उसकी सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को ही दी जिससे बच्चे काफी प्रसन्न हुए। कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, संयुक्त मंत्री संतोष सिंह, ब्लाक संरक्षक रवि मिश्र, ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव, एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय, रीनू मौर्या, आशा देवी, शुभम पाल, सुषमा यादव, राजकुमारी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37300789
Total Visitors
710
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This