जौनपुर : प्लाई पत्ता से लदी ट्रक पलटी, बाल- बाल बचा ट्रक ड्राइवर

जौनपुर : प्लाई पत्ता से लदी ट्रक पलटी, बाल- बाल बचा ट्रक ड्राइवर

# बाराती गाड़ी बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि में सई नदी पुल के पास प्लाई पत्ते से लदी एक ट्रक सामने से आ रही एक वाहन को बचाने चक्कर में असंतुलित होकर पलट गई जिसमें चालक बाल-बाल बच गया।
प्लाई पत्ते से लदी ट्रक माल लादकर लखनऊ से कोलकाता के लिए जा रहा था जैसे ही वह इंजरी गांव के पास लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सई नदी पुल के पास पहुंची थी कि ठीक सामने से वाराणसी की तरफ से जौनपुर के लिए जा रही एक बाराती वाहन को बचाने चक्कर में ट्रक वाहन चालक अपनी गाड़ी ट्रक असंतुलित होकर पुल के पास पलट गई जिसके बाद ट्रक चालक ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। वही ट्रक चालक नरेश यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम जिला चित्र झारखंड चालक ने घटना की सारी सूचना कंपनी के मालिक और ट्रक मालिक को सूचना दे दी।
Previous articleदावत खाकर लौट रहे युवकों पर पड़ोसियों ने किया धारदार हथियार से हमला, तीन घायल
Next articleजौनपुर : कम्प्रेशर खराब होने से बन्द पड़ा आक्सीजन प्लांट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?