जौनपुर : फंसने की डर से फेंक दिया था दोस्त का शव
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के बालेमऊ रेलवे अंडर पास के अंदर दो जून को जफराबाद थाना क्षेत्र के किर्तापुर गांव निवासी जिलेदार की मौत के मामले में बुधवार को आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि सड़क दुर्घटना में हुई दोस्त के मौत के बाद फंसने की डर से आरोपी शव को फेंककर चला गया था।

















