जौनपुर : खुटहन उपद्रव के मामले में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु पर आरोप तय
# एमपी एमएलए कोर्ट में लूट, हत्या के प्रयास, आगजनी व अन्य धाराओं में आरोप तय
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
गत छह नवंबर 2017 को हुए खुटहन उपद्रव मामले में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, आगजनी व अन्य धाराओं में अपर सत्र न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट में आरोप तय हुआ। शासकीय अधिवक्ता लाल बहादुर पाल के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह को कोर्ट ने गवाही के लिए सात जुलाई को तलब किया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह, ललई यादव व अन्य के खिलाफ पहले ही आरोप तय हुआ था।


















