जौनपुर : फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के हसियां और चंद्रभानपुर गांव के फरार चल रहे एक-एक वारंटी अभियुक्तों को बरसठी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।बरसठी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज था और अदालत में हाजिर न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई किया है।

हसियां गांव के मुख्तार अली और कुलदीप पटेल निवासी चंद्रभानपुर पर मारपीट का मुकदमा अदालत में चल रहा था जिसमें दोनों लोग अपनी-अपनी पैरवी नहीं कर रहे थे कई बार कोर्ट ने नोटिस दिया लेकिन हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने दोनों लोगों को उनके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी टीम में एसआई धर्मदेव एवं रमाकांत यादव अजय चौबे शामिल थे।
Previous articleजौनपुर : मकर संक्रांति पर पांच सौ जरूरत मंदों को बांटा कंबल
Next articleजौनपुर : दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?