जौनपुर : फर्जी मतदान की सूचना पर पुलिस ने किया बल प्रयोग
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगहुआं के सवैयां बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। फर्जी मतदान करने आए एक व्यक्ति को थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह हिरासत में लेकर थाने ले गए। परदेश रह रहे स्वजन के नाम पर वोट देने आए एक व्यक्ति को पीठासीन अधिकारी ने लौटा दिया।

















