जौनपुर : फार्मेसी संस्थान में बांटे गए 205 स्मार्टफोन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में 205 स्मार्टफोन का वितरण शुक्रवार को किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ योजना के तहत टेबलेट/ स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम रखा गया।कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य के संरक्षण में वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक बी.एन सिंह द्वारा बीसीए, फार्मेसी, बीकॉम, बीएससी के छात्रों को स्मार्टफोन वितरण किया गया। इसका आयोजन नोडल अधिकारी डॉ विनय वर्मा ने किया।

















