जौनपुर : फूट डालो राज करो की राजनीति कर रही है बीजेपी- भूपेश बघेल
# लपरी गांव की जनसभा में बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण में जनपद जौनपुर का चुनाव होना है। जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत छोकने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी सदर विधानसभा से नदीम जावेद मैदान में है। जिनके समर्थन बड़े- बड़े दिग्गज नेता चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। इसी कड़ी में सदर विधानसभा क्षेत्र के लपरी गांव में जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि फुट डालो राज़ करो राज करो की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने मतदाताओं से जाति, धर्म, मज़हब से ऊपर उठकर मतदान करें।
















