जौनपुर : फेसबुक पर वीडियो के जरिए दर्द बंया कर युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान 

जौनपुर : फेसबुक पर वीडियो के जरिए दर्द बंया कर युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान 

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
                     फेसबुक पर वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां करके एक युवक ने जान दे दी। वह रविवार की सुबह करीब दस बजे बिठुआ कला गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी से कट गया। युवक मुंबई में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि 22 दिन पहले वह घर आया था और अवसाद ग्रस्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जफराबाद- सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के पश्चिम स्थित रेलवे क्रासिंग बिठुआ कला के पास लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने एक युवक कूद गया। उसकी कटकर मौके पर ही मौत हो गी। मालगाड़ी के चालक अनिल कुमार कुशवाहा ने गाड़ी रोककर घटना की जानकारी मेमों के जरिये रेलवे स्टेशन श्री कृष्णानगर के अधीक्षक मनोज कुमार यादव को दी। बदलापुर कोतवाली को सूचित किया गया। युवक की पहचान विकास सरोज (23) के रूप में हुई। वह महराजगंज थाने के ग्राम पूरा गंभीरशाह का रहने वाला है।
मौके पर पहुंचे युवक के साथियों ने पुलिस को बताया कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। उसमें उसने खुद को किसी मामले में विवश बताया है। युवक के चाचा आनंद सरोज ने बताया कि विकास मुंबई में नौकरी करता था। बाइस दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह अवसाद ग्रस्त था। दो भाइयों मे विकास बड़ा था। छोटा भाई रवि (19) पढ़ाई करता है। पिता सुरेंद्र सरोज सब्जी का धंधा करते हैं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Previous articleवाराणसी : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दुल्हा- दुल्हन समेत पांच घायल 
Next articleजौनपुर : डीएम, सीएमओ और ईओ को नोटिस जारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?