30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

वाराणसी : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दुल्हा- दुल्हन समेत पांच घायल 

वाराणसी : अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दुल्हा- दुल्हन समेत पांच घायल 

वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7 
                  ककरमत्ता फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा- दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। दुल्हन का सिर फट गया। दूल्हा समेत अन्य को हल्की चोटें आई हैं। मंडुवाडीह पुलिस ने घायल दुल्हन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
चितईपुर से कार मंडुवाडीह चौराहे की ओर आ रही थी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन और दूल्हा कार में सवार होकर मंडुवाडीह चौराहा की ओर जा रहे थे। ककरमत्ता फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही एफसीआई गोदाम के पास पहुंचते ही एक वाहन को ओवरटेक करने में कार डिवाइडर में भिड़ गई।
तेज टक्कर होने के चलते पिछले सीट पर बैठी दुल्हन का सिर फट गया। वहीं, दूल्हे को भी चोटें आई। आगे चालक समेत अन्य एक युवक, व बच्चा भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें कार से बाहर निकाला। मौके पर तुरंत पीआरवी पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37236849
Total Visitors
728
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This