जौनपुर : बरसठी पुलिस ने घायल महिला को पांच घंटे तक थाने में बैठाया
# काफी हो- हल्ला मचने पर पांच घंटे बाद कराया महिला का मेडिकल
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाने पर एक महिला को मंगलवार को उसके पट्टीदारों ने पीट दिया। उसके हाथ में लगी चोट से रक्तस्राव हो रहा था लेकिन पुलिस ने महिला को सुबह आठ बजे से दोपहर तक थाना पर बैठाए रखा। हो हल्ला होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद मेडिकल कराया गया।क्षेत्र अंतर्गत निगोह गांव निवासी महिला सीमा देवी को उसके पट्टीदारों ने मंगलवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर पिटाई कर दी थी। महिला के सिर और हाथ में चोट लग गई थी। हाथ में लगे चोट से रक्त बह रहा था। महिला थाने पहुंची तो उसे थाने पर सुबह से दोपहर तक इसलिए बैठाए रखा गया कि दूसरा पक्ष आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। महिला दर्द से कराह रही थी।


















