जौनपुर : बसंती देवी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थी लाभान्वित

जौनपुर : बसंती देवी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थी लाभान्वित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  कस्बे के पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई में शुक्रवार को बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। आयोजन जेसीआई शाहगंज सिटी की टीम ने किया। मेले में आई अभ्यर्थियों में से 75 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों के लिए चयन किया गया।
बसंती देवी आईटीआई के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि संस्थान में जेसीआई शाहगंज सिटी के सहयोग से बृहद रोजगार मेला आयोजित हुआ। मेले में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। यहां गुड़गांव से आए एचआर अजय राठौर ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से कुल 75 अभ्यर्थियों को यजाकी इंडिया, आल्प ओवरसीज़, देल्हीवेरी, कृष्णा मारुति और मदरसन सूमी इत्यादि कंपनियों के लिए चयनित किया गया।
जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि नई उम्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन हुआ और इतनी बड़ी संख्या में चयन से उद्देश्य सफल हुआ। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले में संस्थान के स्टाफ ईशनारायन मिश्र, विकास जायसवाल, राजेश यादव, श्याम कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, रविकांत यादव, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : ज्ञाना इन्टरनेशनल प्ले स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
Next articleजौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?