जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण

जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण

# जेसीआई शाहगंज सिटी एंव जेसीआई शाहगंज शक्ति नेे किया आयोजन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी एंव जेसीआई शाहगंज शक्ति ने पृथ्वी दिवस के मौके पर पौधारोपण किया और पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया।

जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने बसंती देवी आईटीआई परिसर में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। अध्यक्ष ने कहा कि धरती को बचाने के लिए एकमात्र उपाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना और जंगलों को काटे जाने से रोकना है। इस मौके पर निदेशक दिवाकर मिश्रा, उज्ज्वल सेठ, हिमांशु गुप्ता और वीरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

वहीं जेसीआई शाहगंज शक्ति की टीम ने पृथ्वी दिवस पर फैजाबाद रोड स्थित सेंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण किया। अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने कहा कि पेड़ ही धरती की जीवनधारा और प्रकृति के जीवनचक्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने सभी से इस मौके पर पौधारोपण करने और पेड़ों को कटने से बचाने का हरसंभव प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक चंचल जायसवाल, सचिव संगीता जायसवाल, श्रद्धा सोनी, रानी मोदनवाल और स्नेहा अग्रहरी मौजूद रहीं।
Previous articleजौनपुर : बसंती देवी आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थी लाभान्वित
Next articleव्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते थे रणजीत मौर्य- संजय विश्कर्मा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?