जौनपुर : बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

जौनपुर : बाइक और साइकिल की टक्कर में साइकिल सवार की मौत

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के विरसादपुर रोड पर बाइक और साईकिल में जोरदार भिड़ंत हो जाने से साइकिल सवार रामअकबाल गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज हेतु हॉस्पिटल ले जाते समय रामअकबाल की मौत हो गयी, वहीं बाइक चालक भी घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक विरसादपुर निवासी रामअकबाल गौतम (58) साइकिल से मार्केट आ रहे थे कि विरसादपुर रोड पर तेज गति से आ रही बाईक से जोरदार भिड़ंत हो गयी जिससे रामअकबाल के सिर में गंभीर चोट लगी और वहीं उनके हाथ और पैर की हड्डी भी टूट गयी, सिर से काफी खून बहने लगा, गंभीर हालत देखते हुए आनन फानन में परिवार वाले उन्हे जिला हास्पिटल लेकर भागे परन्तु रामअकबाल की रास्ते में मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया।
Previous articleसेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित
Next articleजौनपुर : ग्रामीणांचलों में सजा दुर्गापूजा पण्डाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?