जौनपुर : बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छात्र घायल

जौनपुर : बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छात्र घायल

रामनगर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 रामपुर थाना क्षेत्र के गन्धौना गांव के मुख्य सड़क पर गुरुवार की अपराह्न दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उक्त घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज वाया।

जानकारी के अनुसार गन्धौना गांव निवासी पिंटू विश्वकर्मा पुत्र अहोलाल विश्वकर्मा व रंजीत पटेल पुत्र सुभाष पटेल मड़ियाहूं से परीक्षा देकर घर वापस लौट रहे थे जैसे ही गांव के मुख्य सड़क गड़ई पुल पर पहुंचे कि रामपुर की तरफ से आ रही तेज बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों छात्र गिरकर तड़पने लगे। घायल छात्रों को देखकर अज्ञात बाइक सवार भाग निकले, आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
Previous articleजौनपुर : मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक की छूटी परीक्षा
Next articleजौनपुर : आग से रहायशी छप्पर व चार बीघा गेंहू जलकर राख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?