जौनपुर : आग से रहायशी छप्पर व चार बीघा गेंहू जलकर राख

जौनपुर : आग से रहायशी छप्पर व चार बीघा गेंहू जलकर राख

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार को आगलगी की अलग-अलग घटनाओं में रहायशी छप्पर तथा चार बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।सुबह दस बजे के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग से पप्पू शर्मा निवासी मछली गांव के दो रहायशी छप्पर तथा उसमें रखा घर-गृहस्थी का सब सामान जलकर राख हो गया। उधर सुबह नौ बजे के करीब मिरशादपुर निवासी नीरज यादव के गेंहू की खड़ी फसल में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से देखते ही देखते चार बीघा गेंहू जलखर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
Previous articleजौनपुर : बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छात्र घायल
Next articleजौनपुर : दरोगाजी आधे घंटे में नहीं बांध पाए अपनी खुली पिस्टल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?