जौनपुर : बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल

जौनपुर : बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                नगर के आजमगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर के समीप रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के छठीयांव गांव निवासी मोहन (50) पुत्र मुन्नीलाल गुरुवार की देर शाम आजमगढ़ रोड स्थित शाहगंज पैलेस समीप रोड पार करते समय बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी से लटकी मिली लाश
Next articleजौनपुर : भय मुक्त चुनाव कराने के लिए पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?