जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी से लटकी मिली लाश
# पिता की तहरीर पर ससुरालवालों विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, ससुर हिरासत में
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत बड़सरा गांव में शुक्रवार की भोर में एक विवाहिता का उसके बेडरूम में पंखे की हुक से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी पर झूलती लाश पाये जाने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए लेकिन कमरे के भीतर किसी ने भी प्रवेश नहीं किया। घटनास्थल पहुंची पुलिस व तहसीलदार बदलापुर मृदुला दूबे की मौजूदगी में कमरे के दरवाजे का पल्ला तोड़ शव फंदे से नीचे उतारा गया।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर ससुर को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी लालचंद यादव के पुत्र विकास का विवाह बीते मई माह में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरिवसपुर छुंछा गांव निवासी श्यामबली यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के एक लाख रूपये व चार पहिया वाहन की मांग की जाती रही। जिसको लेकर लक्ष्मी का उत्पीड़न किया जाता रहा है। आरोप है कि गुरूवार की रात उसे मारपीट कर फांसी पर लटका दिया गया।


















