जौनपुर : बाइक सवार को बदमाशों से मारी गोली
# सीमा विवाद में उलझी रही दो जिलों की पुलिस
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद की सीमा से सटे जिवली गांव के पास शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर एक युवक से सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची आजमगढ़ और जौनपुर जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। लेखपाल बुलाए गए और पैमाइश क बाद तय हुआ कि घटना स्थल आजमगढ़ में है। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के चौकी पिलखुवा गांव के रहने वाले जगदीश यादव (45) बहन के घर से कालीचाबाद से राखी बंधवाकर जिवली बाजार स्थित अपने दूसरे आवास पर गए थे। वहां से बाइक से चौकी पिलखुंवा गांव जा रहे थे। चंद्रावती विद्यालय से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गौरा बादशाहपुर का रास्ता पूछने लगे। जगदीश ने रास्ता बताना शुरू किया तो एक एक बदमाश चेन छीनने लगा। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने पिस्टल गोली मार दी। गोली जगदीश के पैर में लगी। बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए।

















