जौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने किया सर्राफा व्यवसायी को लूटने का प्रयास
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के थलोई ग्राम सभा क्षेत्र में बुधवार की देर शाम सर्राफा व्यापारी विजय सोनी को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। विजय सोनी मछलीशहर कस्बे के निवासी हैं जो सर्राफा की दुकान मुस्तफाबाद सुजानगंज रोड स्थित एक किराए के दुकान में करते हैं।

















