जौनपुर : बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के ताखा शिवपुर गांव के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिरी महिला को पीछे से आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


















