जौनपुर : बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक की हालत नाजुक

जौनपुर : बाइकों की टक्कर में दो घायल, एक की हालत नाजुक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत मानीकला हाल्ट के पास शनिवार की शाम बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों को अलग अलग अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार तरसांवा गांव निवासी 23 वर्षीय ऋषभ सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह बाइक से रिश्तेदारी गया था। सायं काल वापस लौटते समय मानीकलां हाल्ट के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने अपनी जीप से ऋषभ सिंह को पीएचसी सोंधी पहुंचाया। जहां किसी डाक्टर के न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद एम्बुलेंस से जौनपुर भेज दिया। ऋषभ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे घायल को स्थानीय लोगों ने निकट के अस्पताल पहुंचाया।
Previous articleजौनपुर : आजादी के अमृत महोत्सव पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजित
Next articleजौनपुर : आज़ादी के अमृत महोत्सव पर पत्रकारों ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?