जौनपुर : बाराती और घरातियों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

जौनपुर : बाराती और घरातियों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन घायल

# आक्रोशित घरातियों ने बारात में आये तीन वाहनों के शीशे तोड़े

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 शादी में डीजे पर डांस के दौरान घराती को धक्का लग जाने को लेकर तारगहना गांव में शुक्रवार की देर शाम बवाल हो गया। द्वारचार पर घरातियों ने बरातियों फूल बरसाने के बजाय उन पर लाठियां बरसा दी। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में लगभग आधा दर्जन बराती घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप से शादी हुई।तारगहना गांव में डा महेन्द्र बिन्द के यहाँ अम्बेडकरनगर जिले के शाहपुर गांव से बारात आई हुई थी। बताते हैं कि द्वारचार के दौरान बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे।

इस दौरान किसी घराती को धक्का लग गया। इस पर उठे विवाद के बाद घरातियों ने बारातियों की पिटाई करना शुरू कर दिया। बारातियों में भगदड़ मच गई। बारातियों के तीन वाहनों का शीशा तोड़ दिया गया। पिटाई से आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक बाराती का उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान दूल्हा समेत बाराती भाग लिए। अधिकतर बाराती बिना खाना खाए चले गए। दूल्हा और उसका परिवार गांव के बाहर सड़क पर जाकर रुक गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद शादी करा दी गई।
Previous articleजौनपुर : एससी-एसटी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : नाली का गंदा पानी सड़क पर फैला, आमजन हुए हलकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?