25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : बालिका दिवस पर बच्चियों को दी गई आत्मरक्षार्थ जानकारी

जौनपुर : बालिका दिवस पर बच्चियों को दी गई आत्मरक्षार्थ जानकारी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. तबस्सुम बानो के दिशा निर्देशन में टीकाकरण में पहुँची 15 वर्ष से कम आयु की बच्चियों को बालिका दिवस पर काउंसलर सीमा सिंह द्वारा उन्हें आत्मरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।उनको वूमेन हेल्पलाइन नंबर उनके बारे में जानकारी दी गई और यदि उनके साथ कोई शोषण हो रहा हो तो वह कैसे निकल सकती है क्या-क्या टूल इस्तेमाल करें और सरकार के द्वारा चलाए गए जितनी भी योजनाएं हैं उनका उन्हें कैसे लाभ मिलेगा की जानकारी से अवगत कराया गया।

जिसमें एक बच्ची ने कहा कि वह पैसे के अभाव में आगे नहीं पढ़ सकती है जिसके लिए उसे सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया कि छात्राओं को पढ़ाई के लिए क्या-क्या धनराशि कहां कहां से महिला कल्याण विभाग से किस तरीके से बच्चियों की पढ़ाई के लिए दी जाएगी और किस तरीके से दिलाई जा सकती है इस बात के लिए भी उक्त बच्ची को जानकारी दी गई।जिसके बाद उन बच्चियों को देश की उन महान विभूतियों के बारे में बताया गया जो इस दुनिया में नहीं है उन सभी वीरगति प्राप्त महिलाओं के बारे में बताया गया जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई थी और आज के परिवेश में एक महिला अपने राष्ट्र के लिए क्या कर सकती है

एक स्वस्थ समाज और स्वस्थ परिवार के लिए किस तरह के व्यवहार होना चाहिए। नारी का समाज में क्या स्थान होता है यह सारी बातें बताई गई और नारी की सुरक्षा व भ्रूण हत्या के संबंध में अवगत कराया साथ ही यह भी बताया कि पूरे ब्रह्मांड में संतुलन बनाए रखने के लिए नारी का क्या महत्त्व है व नारी का क्या स्थान है उसके बारे मे भी बताया गया बालिका दिवस पर चिकित्सालय आई हुई बच्चियों को कम समय में विस्तार पूर्वक नारी सुरक्षा और नारी के महत्व के लिए चर्चा हुई जिसमें यह भी बताया गया कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में हर मार्ग का मार्गदर्शन करते हुए नारी ने भी एक अपनी सफल पहचान बना कर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर अहम भूमिका निभाई हैं। इस दौरान साधना श्रीवास्तव, कुसुम गौड़, नीलू बानो, फार्मासिस्ट राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37200748
Total Visitors
706
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This