जौनपुर : बीआरपी इंटर कालेज में आयकर की जानकारी के लिए कार्यशाला आयोजित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यकम अंतर्गत बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयकर की जानकारी को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुल्तानपुर से आये आयकर अधिकारी (टीडीएस) सुनील श्रीवास्तव एवं आयकर अधीक्षक (टीडीएस) इंद्रपाल ने विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आयकर सम्बन्धित जरूरी बातें बतायी साथ ही आयकर रिटर्न संबंधी बारीकियों पर भी प्रकाश डाला।

















