जौनपुर : मत्स्य पालन मंत्री ने गूजरताल का किया निरीक्षण
# तालाबों का सुंदरीकरण के लिए की 55 लाख देने की घोषणा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने शनिवार की देर शाम गूजरताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गूजरताल के मत्स्य तालाबों के सुंदरीकरण के लिए विभाग से 55 लाख रुपये देने की बात कही।मत्स्य पालन मंत्री श्री निषाद देर शाम राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र गूजरताल पर पहुंचे। गूजरताल के तालाबों का निरीक्षण किए। दो नर्सरी तालाबों में डाले गए स्पान को देखने के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

















