जौनपुर : बुन्देलखण्ड ट्रेन की चपेट मे आने से वृद्ध की मौत

जौनपुर : बुन्देलखण्ड ट्रेन की चपेट मे आने से वृद्ध की मौत

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस की चपेट मे आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वृद्ध ने अचानक ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

वाराणसी प्रतापगढ़ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास मंगलवार रात 8 बजे प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना के पिपरी निवासी रमाकांत उपाध्याय 60 वर्ष वाराणसी से ग्वालियर जा रही बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस के सामने कूद कर जान दे दी। ट्रेन ड्राइवर के मेमो पर आरपीएफ जीआरपी जंघई मौके पर पहुंच गयी। घटना स्थल सराय ममरेज थाना क्षेत्र मे होने के कारण सूचना पर सराय ममरेज पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सराय ममरेज थाना के जंघई चौकी इंचार्ज राज कुमार द्विवेदी ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : शिविर में सौ लाभार्थियों ने किया आवेदन
Next articleजौनपुर : अघोषित बिजली कटौती को लेकर व्यापार मंडल ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?