जौनपुर : बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर पर चढ़कर कट्टे की मुठिया से युवक को किया घायल

जौनपुर : बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर पर चढ़कर कट्टे की मुठिया से युवक को किया घायल

सुइथाकलां। 
मो आसिफ 
तहलका 24×7
                सरपतहां थाना क्षेत्र के बासूपुर गॉव में रविवार की शाम बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर पर चढ़कर युवक को कट्टे की मुठिया से मारकर घायल कर दिया। हालांकि गॉव वालो ने एक आरोपी को घेराबंदी करके पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य दोनों बदमाश फ़रार हो गए। सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक घटना से हड़कम्प मच गया है।
बताया जाता है कि रविवार को मायके में रह रही उक्त गांव निवासी सीता देवी पत्नी स्व. संत राम की बेटी अंतिमा की विदाई थी। बेटी की विदाई कराने इसी थाना क्षेत्र के बुमकहाँ गॉव से उसके ससुराल वाले आये थे। जैसे ही लड़की की विदाई कराकर वह लोग बुमकहां के लिए निकले, इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने महिला के 15 वर्षीय बेटे अजय की पिटाई शुरू कर दी।
बेटे की पिटाई होता देख जब मां चिल्लाई तो आरोपी तमंचे की मुठिया से अजय को घायल कर दिए। मां की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगो ने घेराबंदी करके बाइक सवार एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि अन्य दोनों बदमाश मौके का फायदा उठाकर फ़रार हो गए। घटना के बाद घायल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले जाया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार तीन बदमाशों में से इसी थाना क्षेत्र के कटका गॉव का रहने वाला एक शातिर बदमाश था, जो अपने दो अन्य साथियों के साथ महिला के घर पर जाकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गयी।
मामले के सम्बंध में थानाध्यक्ष सरपतहां संजय कुमार सिंह ने बताया कि खाने-पीने को लेकर मारपीट हुई जिसमें एक लड़के को चोट लगी है, उसे अस्पताल भेज दिया गया है। बाइक समेत एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleपुणे-बेंगलुरु हाइवे पर कंटनेर ने 48 वाहनों को टक्कर मारी, 50 से ज्यादा घायल…
Next articleजौनपुर : डीपीआरओ ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?