जौनपुर : डीपीआरओ ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

जौनपुर : डीपीआरओ ने सचिवों के साथ की समीक्षा बैठक

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                     डीपीआरओ संतोष कुमार ने सोंधी ब्लाक सभागार में सोमवार को सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पराली जलाने के बजाय उसका खाद या चारा के उपयोग में लाए जाने के लिए किसानों को जागरूक करने को कहा।
जिला प्रशासन को शाहगंज के कुछ गांवों में पराली जलाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने सचिवों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया। कहा कि सफाई कर्मचारियों के सहयोग से गांवों में मुनादी कराकर किसानों को बताया जाए कि पराली जलाना दंडनीय अपराध है। पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। जलाने के बजाय किसान पराली को इकट्ठा करके खाद या पशुओं के लिए चारा बनाएं।
उन्होंने चयनित ब्लाक के आठ गांवों के एसएलडब्लूएम योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा की। कहा कि चयनित गांवों में जल जमाव से रोकने और कूड़े की व्यवस्था करने के लिए एसएलडब्लूएम योजना जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। बैठक में बीडीओ नंदलाल कुमार, एडीओ पंचायत लक्ष्मी चंद, एडीओ समाज कल्याण मो.आसिफ, सेक्रेटरी शिवमूर्ति यादव, उमेश यादव, भोलानाथ आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : बेख़ौफ़ बदमाशों ने घर पर चढ़कर कट्टे की मुठिया से युवक को किया घायल
Next articleजौनपुर : कंप्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?