31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : बेटी से दुराचार करने वाले पिता को 7 साल की सश्रम सजा

जौनपुर : बेटी से दुराचार करने वाले पिता को 7 साल की सश्रम सजा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बेटी से दुराचार करने वाले पिता को अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट काशी प्रसाद सिंह यादव ने सात वर्ष की सजा और आठ हजार 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। घटना की प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराई थी। आरोपी पिता ने मड़ियाहूं थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय पुत्री से 2011 से 2016 तक दुराचार किया था।
पीड़िता के मुताबिक उसके अपने पिता बदचलन किस्म के हैं। आरोप था कि उसे अहमदाबाद लेकर गए, वहां पर भी उसके साथ दुराचार किए। मोबाइल में फोटो खींचे। घर लेकर आए तो यहां भी दुराचार किए। पीड़िता परिवार की इज्जत के कारण सब कुछ सहन करती रही। पिता गाली धमकी देकर दुराचार करता था। एक जनवरी 2011 से चार नवंबर 2016 तक उसके पिता ने उससे दुराचार किया था। पुलिस ने विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय और कमलेश राय ने कोर्ट में गवाहों का बयान अंकित कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोषी को सजा सुनाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37216141
Total Visitors
1124
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This