जौनपुर : बेवफाई के चलते प्रेमी ने की प्रेमिका की निर्मम हत्या

जौनपुर : बेवफाई के चलते प्रेमी ने की प्रेमिका की निर्मम हत्या

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में बीते 23जुलाई को घर से गायब हुई किशोरी का शव 5 दिन बाद गांव के कुँए में मिला था पुलिस की विवेचना में गाँव का ही प्रेमी किशोरी का हत्यारा निकला। किशोरी की हत्या की घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी कि मृत किशोरी के पिता ने 2अगस्त को पुत्री की हत्या करने व लाश छिपाने के लिए 4 लोगो के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र थाने पर दिया। थानाध्यक्ष बक्शा ओम नारायण सिंह ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर में शामिल अपराधियों विकास गौतम, फूलचंद, मंजेश गौतम निवासी चितौड़ी बक्शा व राहुल गौतम निवासी छंगापुर बदलापुर को धनियामऊ हाई-वे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

# प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को खुद से दूर जाता देख कर दी हत्या

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि किशोरी का संबंध विकास से था दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन कुछ दिन बाद छंगापुर निवासी राहुल भी चितौडी गांव अपने रिस्तेदार के यहाँ कार्यक्रम में शरीक होने आया था जहां उसकी मुलाकात किशोरी से हो गई और दोस्ती भी बढ़ती गई। राहुल अक्सर गांव आने जाने लगा 23 जुलाई को किशोरी घूमने गई थी वापस आते समय किसी और के साथ जाने के बात से गुस्साए विकास ने किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी और अपने दो दोस्त फूलचंद और मंजेश के साथ मिलकर गांव के कूए में फेंक दिया।
Previous articleजौनपुर : नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?