जौनपुर : बेहतर सहयोग के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष को मिला सम्मान
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
प्रबंध समिति प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ सिंह को विद्यालय व्यवस्थाओं के संचालन में बेहतर सहयोग व छात्रों के नामांकन व ढहराव पर विशेष योगदान के बल पर रविवार को बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल ने राज्यमंत्री गिरीश यादव और राज्य सभा सदस्य श्रीमती सीमा द्विवेदी की उपस्थिति में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


















