जौनपुर : बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उपलब्धता के लिए सरकार प्रतिबंध- गिरीश चंद
# राज्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्घाटन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरावां में रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। एक्स-रे मशीन, लैब, फिजीशियन, सर्जन, महिला रोग, नेत्र रोग, दांत के विशेषज्ञ डॉक्टर सुविधा जरूरी है।

उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रमेश चंद्रा तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेकानंद कुशवाहा को सीएचसी परिसर से हुए जलभराव को सही कराने, गड्ढों का समतलीकरण करवाने, परिसर की साफ-सफाई करवाने तथा बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएचसी की व्यवस्था में और सुधार करने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन और जांच की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि यहां पर मानव संसाधन की कमी है जिसके लिए मांग की गई है और जल्द ही यह सुविधाएं जनता को उपलब्ध करा दी जायेंगी। अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ ने जेई से इस्टीमेट बनाकर भेजने को कहा ताकि उसे शासन को भेजा जा सके।

मेले में कोविड जांच, कोविड टीकाकरण, परिवार नियोजन के काउंटर लगे हुए थे। जिसका मुख्य अतिथि के साथ सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्य अतिथि ने मेले में आए लाभार्थियों से पूछा कि आपने डॉक्टर को दिखाया कि नहीं? आपको दवा मिली कि नहीं? जिस किसी मरीज को दिक्कत हुई वह स्वयं ही उसे बता रहे थे कि फलां जगह आपको ऐसी सुविधा मिल जाएगी। मुख्य अतिथि के पहुंचने तक मेले में 61 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। आंख, हड्डी के डॉक्टर, फिजीशियन, सभी जांचों की सुविधा थी। आयुष्मान कार्ड, टीबी एवं कुष्ठ रोग के स्टाल लगे थे जहां इसके बारे में जानकारी दी जा रही थी। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।



















